फिरोजाबाद। ओडीओपी योजना के तहत इकाई स्थापित करने वाले जिले के उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। नई दिल्ली में 23 अगस्त को इंटरनेशनल ट्रेड फेयर कांच उत्पादकों को भी आमंत्रित किया गया है। उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 23 से 25 अगस्त तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का कार्यक्रम होगा।
ट्रेड फेयर में देश-विदेश के नामी गिरानी उद्यमी एवं कंपनियां द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छटवें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में प्रदेश के चुनिंदा 22 जिलों के उद्यमियों को स्वनिर्मित उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। फिरोजाबाद के कांच उद्योग, हस्तशिल्पी, कलात्मक चूड़ी उत्पादक उद्यमी इसमें भाग लेंगे। संयुक्त निदेशक उद्योग सुनील कुमार ने स्थानीय अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
निर्यातकों के माल भाड़ा दावा प्रस्तुत करने के निर्देश
काफी से समय से माल भाडे पर मिलने वाली सब्सिडी के इंतजार में बैठे निर्यातकों के दावों का जल्द निस्तारण होगा। शासन के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडे ने निर्यातकों से दावा प्रस्तुत करने को कहा था। जानकारी के अनुसार लगभग 35 निर्यातकों ने अपने दावे भुगतान हेतु शासन को अग्रसारित किए गए हैं।