फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम, विप्रा व एआरटीओ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायु प्रदूषण के प्रकोप के मद्देनजर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम, विप्रा एवं एआरटीओ कार्यालय को नोटिस जारी किए हैं। तीनों विभागों को प्रदूषण की रोकथाम हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन

दिनों दिन बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मद्देनजर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सक्रियता बढ गई है। प्रदूषण की रोकथाम हेतु जरूरी उपायों पर गौर किया जा रहा है। इसी क्रम में बोर्ड द्वारा गत दिनों नगर निगम,शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण एवं एआरटीओ कार्यालय को नोटिस जारी किए गए। हैं। जारी नोटिस के अनुसार नगर निगम को कूड़ा-कचरा ढोने वाले वाहनों के ऊपर कपड़ा अथवा तिरपाल ढकने के निर्देश दिए हैं।
वहीं उप संभागीय परिवहन अधिकारी को डीजल वाहन की धुएं की जांच व प्रतिबंधित वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मनोज कुमार जारी नोटिस में विप्रा की सीमा में निर्माणाधीन भवनों में मिट्टी का भराव व ध्वस्तीकरण जैसे कार्यों में पानी का छिड़काव सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ताकि मिट्टी के कण इधर-उधर प्रवाहित नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें