फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ, कृषि और उद्यान विभाग ने नहीं दी प्रदूषण रोकने के उपायों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ताज संरक्षित जोन में शामिल सुहाग नगरी के प्रदूषण पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की नजर है। एनजीटी के आदेश पर गठित जिला पर्यावरण समिति से जुडे़ 18 विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए गए ? 24 जुलाई तक रिपोर्ट एनजीटी में जमा करानी है। हालांकि कुछ विभागों ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कृषि, उद्यान एवं एआरटीओ से कार्य योजना प्रेषित करने को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम जोन में वायु, ध्वनि एवं जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश हैं। 18 विभागों को वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करनी है। डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यावरण समिति में सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकारण की बैठक 24 जुलाई को होनी है। बैठक में टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए तैयार कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए एनजीटी की ओर से टीटीजेड अथॉरिटी को 35 बिंदुओं पर आधारित प्रारूप जारी किया गया है।
पर्यावरण समिति में शामिल हैं ये विभाग
फिरोजाबाद। टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में वायु एवं जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला पर्यावरण समिति का गठन किया गया है। पर्यावरण समिति में परिवहन, कृषि, उद्यान, नगर निगम, उद्योग, श्रम, आवास विकास परिषद, सिंचाई एवं पूर्ति विभाग के अतिरिक्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि 18 विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें