फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को 45 बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 95 ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 45 बूथों पर 12 जून को मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद 14 जून को मतगणना कराने के साथ ही परिणाम की घोषणा की जाएगी। 45 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी के गठन किए जाने और पुलिस फोर्स की तैनाती की प्रक्रिया करने में जिला प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 7196 ग्राम पंचायत सदस्य के पद में 3367 पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर चुनाव कराने को निर्वाचन आयोग ने दोबारा से अधिसूचना जारी की थी। छह जून को नामांकन एवं सात जून को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद सोमवार को देर रात्रि तय हो सका कि जिले में 3256 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें टूंडला ब्लॉक में 274, नारखी में 412,फिरोजाबाद में 262,जसराना में 214, एका में 123, हाथवंत में 477, शिकोहाबाद में 655, अरांव में 341 एवं मदनपुर ब्लॉक में 498 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं टूंडला में तीन, फिरोजाबाद में चार, एका में सात व मदनपुर ब्लॉक में दो पद रिक्त रह गए हैं। जबकि 95 सदस्य पद पर चुनाव जिला प्रशासन को कराना पड़ेगा। फिरोजाबाद ब्लॉक में 24, एका ब्लॉक में 16 तथा शिकोहाबाद में 27 एवं मदनपुर ब्लॉक में 28 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराना पड़ेगा। 95 सदस्य पदों के चुनाव के लिए 45 बूथों पर मतदान की व्यवस्था करनी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 95 सदस्य पद के लिए 45 बूथों पर 12 जून को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। 14 जून को संबंधित ब्लॉक पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें