फिरोजाबाद। सुहागनगरी के लिए सोमवार का दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से बेहतर रहा। करीब तीन माह बाद 24 घंटे में जिले में एक भी केस कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं 14 लोग कोरोनामुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में जिले में 90 केस एक्टिव है। वहीं 1859 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना शेष है।
सुहागनगरी में कोरोना की रफ्तार थमती जा रही है। सोमवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक जिले में छह लाख 91 हजार 44 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें दो लाख 42 हजार 115 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई हैं। इनमें दो लाख 40 हजार 256 की रिपोर्ट मिल चुकी है।
उपनिदेशक महिला कल्याण आज आएंगी
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी में जिले के राजकीय बालगृह का निरीक्षण करने उप निदेशक महिला कल्याण कानपुर मंडल श्रुति शुक्ला नोडल अधिकारी के रूप में आठ जून को जिले में पहुंचेगी। वह राजकीय बालगृहों का निरीक्षण कर कोरोना काल में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।