एसपी सिटी ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से खत्म कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को जिले को 11 जोन एवं 147 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले यह अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं की स्थलीय जांच करेंगे। साथ ही अपनी रिपोर्ट देंगे।
भारत निर्वाचन आयोग की सूची में जिले को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर इसको ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मंशा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को ही संपन्न कराना है। डीएम राजेश प्रकाश तथा एसएसपी हिमांशु कुमार ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया है। जिले को 1868 बूथों एवं 1234 मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। प्रयास यह किया हर मतदान केंद्र तक सीधे नेट कनेक्टिविटी पहुंचे। डीएम ने जिले की पांच विधानसभाओं को 11 जोन और 147 सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को भी तैनात किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अफसर इन बूथों पर पहुंच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इनका काम बूथों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को देखने के साथ ही बूथ से जुड़े ही कुछ प्रमुख लोगों के मोबाइल नंबर एकत्रित करेंगे। प्रशासन की ओर से अफसरों को शीघ्र ही वाहन मुहैया कराए जाएंगे।
विधानसभा जोन सेक्टर
टूंडला 02 34
जसराना 03 40
फीरोजाबाद 02 18
शिकोहाबाद 02 25
सिरसागंज 02 30
-------------------------------
कुल 11 147
-------------------------------
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को समूचे जिले को 11 जोन और 147 सेक्टरों में बांटा है। शीघ्र ही मतदान केंद्रों सेक्टर अधिकारी पहुंच कर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। साथ ही अपनी रिपोर्ट देंगे।
उदय सिंह
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फीरोजाबाद।