फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने संकलित किए हैं। पानी के एक हजार पाउच नष्ट कराए।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने टूंडला में पनीर के थोक विक्रेता राहुल के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर पनीर का नमूना लिया। मोहम्मदाबाद टूंडला स्थित साइन गोल्ड बेकरी से टोस्ट का नमूना लिया गया।
नया रसूलपुर स्थित अनूप की दुकान से सॉस का नमूना, ककरु कोठी स्थित दूधिया नवीन कुमार से दूध का नमूना खाद्य निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने लिया। नगला पचिया स्थित दूधिया सत्यप्रकाश से दूध का नमूना लिया। शिकोहाबाद में पानी पाउच निर्माण इकाई से पानी का पाउच का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा। साथ ही एक हजार पानी पाउच को नष्ट कराया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।