फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा में 150 बूथ बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के दौरान चुनाव कराने के कारण टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 150 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। मतदेय स्थलों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बढ़े हुए बूथ तय मतदेय स्थलों में अलग कक्ष में बनाया जाएगा। टूंडला विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के आगरा लोकसभा सीट से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। प्रदेश में पिछले दिनों हुए उपचुनाव के दौरान भी मामला कोर्ट में होने के कारण चुनाव नहीं कराए थे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कराने के साथ ही टूंडला के उपचुनाव कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन के द्वारा गत दिवस राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई थी। कोरोना संक्रमण के बीच उपचुनाव होने के कारण प्रदेश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना ने पहले जहां ग्रामीण अंचल में एक बूथ पर 1400 तक वोटर थे एवं शहरी क्षेत्र में 1200 तक आंकड़ा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते प्रत्येक बूथ पर एक हजार तक वोटर रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने उसी परिसर में बूथ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिले की टूंडला विधानसभा में 150 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया है।
डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके इस प्रस्ताव को आयोग को भेजने का निर्णय लिया है। मतलब टूंडला विधानसभा में बूथों की संख्या बढ़कर 558 हो जाएगी। इसके ही हिसाब से ईवीएम को तैयार किया गया है। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, सपा के महाराज सिंह धनगरा, कांग्रेस से पंडित मनोज भटेले, राष्ट्रीय लोकदल से चौधरी चंद्रवीर सिंह, बीएसपी से चेतन कुमार, एसडीएम टूंडला एकता सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल एवं राजेंद्र सिंह, नरसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें