फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कफील की रिहाई न कर मरीजों के साथ अन्याय कर रही है सरकार

विज्ञापन
वार्ता के दौरान जानकारी देते प्रदेश महासचिव के साथ जिला अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेसीजन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव राशिद खान सोमवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ. कफील खां की रिहाई के लिए कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, रक्तदान किया गया। इसके बाद भी यूपी सरकार डॉ. कफील की रिहाई नहीं होने दे रही है, जो मरीजों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा डॉ. कफील ने हमेशा देश और गरीबों के लिए कार्य किया। कैंप लगाकर जहां गरीबों को बेहतर उपचार देने के साथ ही दवा का वितरण किया जाता रहा है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि डॉ. कफील को जमानत पर रिहा न करके सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश की अवमानना की है जिसमें उसने सात साल से कम की सजा वाले मुकदमों में जमानत देने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में 13 बार सुनवाई की तारीख का टलना साबित करता है कि मुख्यमंत्री एक योग्य डॉ. को अपनी व्यक्तिगत कुंठा के कारण कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी जेल में रख कर आम मरीजों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, सुबूर अली, कमलेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें