साइकिल रैली के दौरान आह्वान पत्रिका का वितरण करते सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव के साथ मौजूद कार्यकर्?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा साइकिल रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साइकिल रैली की शुरुआत नगला कन्हीं, पृथ्वीपुर, दरिगापुर, नगला भोला, फतेहपुर होते हुए फुलरई पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
इस दौरान सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में इस क्षेत्र में पूर्व सांसद अक्षय यादव के द्वारा किसानों, नौजवानों, गरीबों के हित में तमाम कार्य कराए गए। आज किसानों की हालत बद से बदतर हो रही है। जबकि किसानों के हित में ही देश का हित है। साइकिल रैली में पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जगमोहन यादव, विवेक यादव, आशीष यादव, राममोहन यादव, विनय यादव, कमलेश यादव, सौरभ यादव आदि रहे।