फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने याद किए डा. राम मनोहर लोहिया

विज्ञापन
राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाते लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दबरई स्थित सपा कार्यालय पर डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव ने की। गोष्ठी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने लोहिया जी के आदर्शों विचारों नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोहियाजी के पदचिह्नों पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह ने लोहिया जी की जीवनी पर चर्चा की। लोहिया जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। डा. अरविंद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। केपी यादव, कमलेश यादव, रामप्रताप गुर्जर, प्रदीप यादव, गुड्डू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रामसेवक यादव, महाराज सिंह धनगर, गुलाब सिंह प्रधान, जगमोहन यादव, लाखन सिंह यादव, अशोक यादव, अल्केश सविता, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
मृतकों के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रो. रामगोपाल
फिरोजाबाद। विचार गोष्ठी के बाद राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के आवास पर भी पहुंचे। दो दिन पूर्व डा. दिलीप यादव की चाची का उपचार के दौरान स्वर्गवास हो गया था। यहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह राजा का ताल स्थित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें