फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने पर सरकार का ध्यान -प्रभारी मंत्री1

विज्ञापन
जसराना- कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री मोती सिंह एवं मौजूउ डीएम एवं एसएसपी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा है कि महिला सशक्तिकरण पर प्रदेश सरकार का फोकस है। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को ऑनलाइन बैंकिंग सेंटर स्थापना के जरिए रोजगार दिलाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार का उद्घाटन जिले के प्रभारी एवं ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने किया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ठोस काम रही है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए उनके उत्थान को तमाम योजनाएं संचालित हैं। जिले में एक निजी संस्था द्वारा स्कूल ड्रेस तैयार कराने संबंधी शिकायतों की जांच कराई जाएगी। सांसद चंद्रसेन जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, विधायक जसराना रामगोपाल, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप, अविनाश सिंह भोले, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें