फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए अखिलेश यादव

विज्ञापन
फिरोजाबाद : जसराना में सपा मुखिया अखिलेश यादव का गदा देकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। कासगंज से लखनऊ जाते समय जसराना क्षेत्र में अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जसराना बॉर्डर पर सपा नेता इंजीनियर सचिन यादव के साथ जिलाध्यक्ष डीपी यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराने का काम करें।
जसराना के घिरोर बाईपास चौराहे पर प्रशांत यादव, सुरेश यादव, शिवराज सिंह यादव, अंशुल विक्रम सिंह, डॉ. अखिल सिंह, कृष्ण मुरारी यादव ने स्वागत किया। अंशुल विक्रम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को गदा भेंट की। अखिलेश यादव ने भी अपने रथ से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। स्वागत के दौरान अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें