नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव को अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव को रास्ते में ही रुकवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी अंकित कुमार पुत्र रामपाल बघेल ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे घर के अंदर छत पर लगे कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाने लगे। परिजन शव को लेकर कुछ ही दूर पहुंचे थे तभी किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर युवक की मौत की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव गौरीशंकर पटेल पुलिस बल के साथ युवक के घर जाने लगे। इस बीच पुलिस को रास्ते में ही युवक का शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया और अर्थी से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव गौरीशंकर पटेल का कहना है युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसकी पत्नी का नाम प्रेमवती है। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। रास्ते में शव को रोक कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
फिरोजाबाद। भदान रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष सिरसागंज सुशांत गौर का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। या फिर वह कटा है। इस संबंध में अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पहचान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।