थाना उत्तर में आयोजित थाना दिवस में समस्या सुनते सीओ सिटी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना। कोरोना संक्रमण के कारण छह माह से बंद थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिले के सभी थानों में हुआ। हालांकि इस दौरान फरियाद कम संख्या में ही पहुंचे। एसपी देहात ने जसराना में समस्याएं सुनीं। सीओ सिटी ने थाना उत्तर में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
शासन के आदेश पर तहसील दिवस के बाद थाना समाधान दिवस की शुरुआत कर दी। थाना जसराना में औरंगाबाद निवासी अनीता ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की। मिलावली निवासी महिला महारानी ने मेड़ का विवाद सुलझाने का प्रार्थना पत्र दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने समाधान करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने थाना उत्तर में थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं को सुना।
निगम कर्मचारी एफआईआर दर्ज नहीं करने की शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने शिकायत सुनीं। थाना दक्षिण में एसएचओ श्याम सिंह, रसूलपुर में फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने शिकायतों को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।
मास्क लगाने की दी हिदायत फरियादी बिना मास्क के पहुंचे तो पुलिस अफसरों ने मास्क लगाकर आने की हिदायत दी। जिनके पास गमछा था उसी से मुंह ढकने की हिदायत दी। थाना प्रांगण में हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा था।