फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बालिका के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस-केंद्रीय मंत्री

Sat, 30 Aug 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।  - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र में 27 अगस्त की सुबह दस साल की बालिका की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गांव गढ़ी पांडेय में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं कांग्रेस, सपा व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मामले की जांच व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव गढ़ी पांडे निवासी देवेंद्र की 10 वर्षीय बेटी काजल की 27 अगस्त की सुबह बकरी चराने के दौरान रस्सी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार दोपहर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बालिका के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजन को ढांढस बंधाया। साथ ही पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्तालाप भी की। इसके अलावा हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजने की बात एसएसपी से कही है।


एसएसपी ने पीड़ित परिवार से ली जानकारी
बृहस्पतिवार रात एसएसपी सौरभ दीक्षित एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अमरीश कुमार व जिले के करीब आठ थानों के प्रभारी के साथ एक बार फिर पीड़ित के आवास पहुंचे थे। जहां एसएसपी ने परिजन से बारीकी से हर बात की जानकारी की। घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने गठित पुलिस टीम को जल्द ही हत्यारों का सुराग जुटाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




किसी से समझौता नहीं करेंगे प्रधानमंत्री
रजावली चौराहे पर पत्रकारों से उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की है। अमेरिका के टैरिफ पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी से समझौता नहीं करेंगे। स्टार्ट अप, मेक इन इंडिया और स्वदेशी सामान को बढ़ावा दिया जाएगा। संभल दंगों के संबंध में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक आयोग का गठन किया है। अभी तक कोई विधिवत रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने संभल में सनातन धर्म की स्थिति पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ है। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री और उनकी माता पर की गई टिप्पणियों को लेकर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अभद्रता का कोई स्थान नहीं है। इस दौरान टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, हनुमंत बघेल, आकाश शर्मा मौजूद रहे।



काजल को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



जसराना। थाना रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडेय निवासी काजल को न्याय दिलाने के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति जसराना के बैनर तले लोग तहसील पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम जसराना राजेश शुक्ला को सौंपा। समिति ने छह सूत्रीय ज्ञापन में कहा सत्यता की जांच के लिए सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराई जाए।





कांंग्रेस, बसपा व आप नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

फिरोजाबाद। रजावली थाना क्षेत्र के पांडे गढ़ी में छात्रा की हत्या के मामले में कांग्रेस, बसपा एवं आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजन से मिला।



कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में पांडे गड़ी मेंजाकर मृतक बालिका काजल के पिता देवेंद्र बघेल से भेंट करके घटनाक्रम की जानकारी की। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बसपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रजावली थाना क्षेत्र के गांव पांडे गढ़ी पहुंचे। बसपा के आगरा मंडल प्रभारी प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी एवं मुकेश कल्याण ने पीड़ित काजल के पिता से घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस प्रशासन से घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह,जिला प्रभारी सोनू भारती,प्रमोद बघेल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, दुष्यंत व्यापारी, उपेंद्र जाटव,ओपी चौधरी, लायक सिंह, अखिलेश कुमार, सुधांशु मित्रा, नरेन्द्र कुमार,सुनील कुमार सहित काफी बसपाई शामिल थे। आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में रत्नेश यादव,पूनम गौतम, एडवोकेट,अमित गर्ग,गोविंद झा,अर्पित यादव जिलाध्यक्ष यूथ,नदीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष,धर्मेन्द्र शर्मा (धीरू) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें