फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी इंदौर से लाई हथियारों की खेप

Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ आठ पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में अवैध हथियारों की खेप भी गैर प्रदेशों से मंगाई जा रही है। इसका खुलासा मंगलवार को नारखी पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से बरामद किए गए हथियारों के बाद किया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने आठ पिस्टल 32 बोर और तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। 
इंदौर के धार जिले के गांव गंदवानी से कंट्रीमेड पिस्टलों की खेप लेकर आए नरेश सिंह निवासी राइन थाना चौबिया जिला इटावा को थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप यादव ने जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने आठ पिस्टल और सात मैगजीन बरामद की है। इसके साथ ही एक तमंचा तथा दो तमंचे अध बने होने के साथ ही तमंचा बनाने के औजार बरामद किए है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि पिस्टलों को नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईउद्दीन निवासी भोला ने मंगाया था। नरेश पिस्टलों की खेप बस से इंदौर से लाता था। जो पिछले दो बार से हथियारों के इस कारोबार को भोला के साथ अंजाम दे रहा था। आरोपियों ने अभी तक करीब 15 पिस्टलों को आठ से दस हजार रुपये में कई लोगों को बेच दिया है। भोला की गिरफ्तारी के बाद यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि पिस्टलों को किन किन लोगों को बेचा गया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी सिटी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। एसपी ने बताया कि गैंग के मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को इंदौर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन



आठ दिसंबर की रात को मटसेना थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमर फारुख ने सौराम गढ़ी में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सात पिस्टल के साथ तमंचा बनाने के औजार भी बरामद किए। आरोपियों द्वारा हथियारों की खेप विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें