फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रामप्रवेश हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
शिकोहाबाद- हरगनपुर में दो दिन पूर्व हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना नसीरपुर के गांव हरगनपुर में रामप्रवेश की हत्या के आरोपी कमलेश को पुलिस ने मंगलवार को दतावली पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बल्लम (भाला) भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। बता दें कि नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में 21 फरवरी को देर रात पशुओं को लेकर कमलेश और रामप्रवेश में झगड़ा हो गया था। झगड़े में कमलेश ने बल्लम (भाला) से रामप्रवेश पर वार कर दिया और वह घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रामप्रवेश की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने लोगों से की संयम बरतने की अपील
शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनता से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी माह में होली का त्यौहार है और अप्रैल माह में पंचायत चुनाव। ऐसे में ग्रामीण जनता सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए एक दूसरे से सद्भाव पूर्वक रहें। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें