फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने चोरी हुए जेवरात के बदले पीड़ित को थमा दिया आर्टिफिशियल आभूषण सहित बैग

Fri, 06 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में रोडवेज बस से चोरी हुए बैग में असली की जगह नगली आभूषण मिलने की बात बताता पीड़ितसंवाद - फोटो : टूंडला में रोडवेज बस से चोरी हुए बैग में असली की जगह नगली आभूषण मिलने की बात बताता पीड़ित संवाद
विज्ञापन
टूंडला। सुभाष चौराहे पर रोडवेज बस से चोरी हुए कीमती आभूषणों के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित ने सवाल उठाए हैं। बरेली निवासी राजवीर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सात लाख रुपये के असली जेवरातों के स्थान पर उन्हें आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फटे हुए कपड़ों वाला बैग थमाकर मामले की इतिश्री कर ली गई है। 3 मार्च को आगरा कैंट से बरेली जाते समय राजवीर का बैग चोरी हुआ था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला नजर आई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली की तहसील मीलगंज के गांव भादलपुर निवासी राजवीर के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें थाने बुलाकर जो बैग सौंपा, उसमें असली आभूषण गायब थे। पीड़ित अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराएंगे। दूसरी ओर, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बैग रोडवेज बस में ही मिल गया था और उसके भीतर केवल कृत्रिम आभूषण ही थे, जो नियमानुसार पीड़ित को सौंप दिए गए हैं। इस दौरान पीड़ित राजवीर ने पुलिसिया कार्रवाई को संदिग्ध बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें