फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा

Wed, 22 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा ब्लाक प्रमुख द्वारा जबरन जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुधवार दोपहर पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर मुक्त करा दिया। जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विदित हो कि विभव नगर थाना उत्तर जनपद फीरोजाबाद निवासी उद्योगपति मेहुल गोयल पुत्र प्रमोद बिहारी गोयल ने ब्लाक प्रमुख चरन सिंह यादव उर्फ बाबा पर ग्राम जरौलीकलां स्थित खसरा संख्या 704 रकवा .362 हैक्टेयर जमीन जो उनके व उनकी मां श्रीमती सरोज देवी गोयल के नाम दर्ज है, पर जबरन कब्जा करने के साथ ही दस लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख चरन सिंह बाबा अपने पुत्र प्रेमपाल सिंह, हरेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम उलाऊ खेड़ा व श्रीनिवास पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम नगला हंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार दोपहर में जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। ब्लाक प्रमुख चरन सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया। प्रशासन उनकी छबि खराब करने को कुचक्र रच रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें