जिले में 26 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
- 11856 अभ्यर्थी होंगे शामिल, तैयारी में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सूबे में होने वाली पुलिस की भर्ती के लिए जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 11856 परीक्षार्थियों की सूची शासन ने भेजी है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। केंद्र बनाए गए विद्यालयों से शिक्षकोंं का डाटा मांगा गया है। ताकि परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जा सके। शासन ने एमजी कॉलेज की प्रोफेसर ड़़ॉ. संध्या द्विवेदी को नोडल बनाया है।
प्रदेश में आरक्षी पुलिस भर्ती के 80 हजार पदों को भरने के लिए 17 फरवरी एवं 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके निकटतम स्थान पर परीक्षा में शामिल कराने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही थी। पुलिस महानिदेशक (पुलिस भर्ती) ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा के लिए उपलब्ध परीक्षा केंद्रों का विवरण मांगा था। 26 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर अंतिम मुहर लगा दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनके विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की सूचना मांगी गई है, जिससे कक्ष निरीक्षक बनाते समय दिक्कत न हो। मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक के अलावा एक-एक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी।
इन स्कूलों को बनाया केंद्र
शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज, बीडी इंटर कॉलेज, राजेश्वरीदेवी निहाल सिंह इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, श्रीपीडी जैन इंटर कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एसएमपीकेडी एजूकेशन इंस्ट्टीयूट आसफाबाद, गोरीशंकर इंटर कॉलेज, राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कमलादेवी हाईस्कूल, ज्ञान सरोबर इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, रेवती देवी इंटर कॉलेज, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, एके इंटर कॉलेज, वीरी सिंह इंटर कॉलेज, एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज, जेएस पीजी कॉलेज, आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज, राज कांवेंट इंटर कॉलेज, श्रीमती गोपामदेवी ठाकुरदास इंटर कॉलेज।