फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया मांस बरामद, आरोपी फरार

Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुस्तफाबाद में मांस मिलने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे भाजपा और संघ पदाधिकारी
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के घर में पशु काटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस बरामद किया है। गांव में पशु कटने की सूचना पर भाजपा एवं संघ के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने भैंस का मांस होने की बात कही। मांस का सैंपल लेकर पशु चिकित्सक ने जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह थाना जसराना पुलिस को सूचना मिली कि मुस्तफाबाद निवासी कमाल के घर में पशु का कटान हुआ है। पशु कटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर रखे मांस को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मांस बरामद होने की जानकारी मिलने पर डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, जसवीर सिंह यादव, अमित गुप्ता कोतवाली पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने आरोपी पर गोकशी करने का आरोप लगा कार्रवाई करने की मांग की। मौजूद संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों को पुलिस ने भैंस का मांस होने की जानकारी दी। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस बरामद किया है। मांस का सैंपल चिकित्सक के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें