फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुष्कर्म का आरोपी कथावाचक की तलाश में पुलिस की दबिश

Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को झांसे में लेकर कार में दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कथावाचक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मगर, वह दो दिन से हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 20 जुलाई को गांव में आयोजित बाबा जहरवीर की कथा के दौरान छतरपुर की ठार (दशरथपुर) निवासी आरोपी कथावाचक गोविंद कुमार यादव (24) ने हवन-पूजन के बहाने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपी ने किशोरी को गांव के तिराहे पर बुलाया और अपनी कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के छोटे भाई की सतर्कता से मामले का भंडाफोड़ हुआ था, जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना नारखी में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी कथावाचक गोविंद कुमार यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छतरपुर क्षेत्र व उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें