फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रात में गायब हुए कचौड़ी विक्रेता पर शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिवार सहित शहर से अचानक गायब हुए कचौड़ी विक्रेता पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। करोड़ों की देनदारी के चलते बीते अगस्त में शहर से रफूचक्कर हुए कचौड़ी विक्रेता के विरुद्ध एक चूडी कारोबारी ने भी थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया।
बीते अगस्त में थाना उत्तर के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी शहर का नामचीन कचौड़ी विक्रेता अचानक घर में ताला डाल कर रफूचक्कर हो गया था। कचौड़ी विक्रेता पर शहर के कई लोगों के करोड़ों रुपये की देनदारी बताई जा रही है। बताते चलें कि शहर से रफूचक्कर होने से करीब 15 दिन पूर्व कचौड़ी विक्रेता ने एचडीएफसी बैंक शाखा से करीब 70 लाख रुपये का ऋण भी ले लिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कचौड़ी विक्रेता पर मकान बेचने के एवज में 16 लाख रुपये की बयाना राशि हड़पने की रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज कराई थी। थाना उत्तर पुलिस तभी से कचौड़ी विक्रेता की खोजबीन में जुटी है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस को कचौड़ी विक्रेता के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सुरागों के सहारे पुलिस कचौड़ी विक्रेता पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

-
उत्तराखंड प्रांत के एक बडे शहर में होने की चर्चा-
शहर में चर्चा है कि शहर से रफूचक्कर होने के बाद उत्तराखंड प्रांत के एक बड़े जिले में अपना ठिकाना बना लिया है। वहां पर उसने कचौड़ी एवं नमकीन खाद्य पदार्थ की दुकान भी कर ली है।
विज्ञापन

-
कुछ दिन पूर्व शहर में बकायेदारों से बैठक कर गया कचौड़ी विक्रेता-
लगभग पांच करोड़ की देनदारी के चलते परिवार सहित अचानक शहर से रफुचक्कर हुए कचौड़ी विक्रेता के संबंध में चर्चाएं अभी भी जारी हैं। कचौड़ी विक्रेता के खास लोगों की माने तो वह अपने बकायेदारों से गुपचुप संपर्क साध रहा है। कई दिन पूर्व उसने मोहल्ला दुर्गानगर स्थित एक बड़े चूड़ी कारोबारी से मिला था। देनदारी को चुकता करने बारे में आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें