फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेमिका से यौन उत्पीड़न का आरोपी दरोगा की टूटी शादी

Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे आरोपी दरोगा रजत यादव के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। जिस युवती से दरोगा की शादी तय थी, उसके पिता (एटा में पुलिस इंस्पेक्टर) ने शादी वाले दिन ही पुलिस को तहरीर देकर दहेज में दिए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद शादी टूट गई है।
विज्ञापन


आरोपी रजत यादव थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर का निवासी है और वर्तमान में जनपद हापुड़ में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरसागंज में साथ पढ़ने वाली युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दरोगा ने परिजन की मर्जी से शिकोहाबाद की दूसरी युवती से सगाई कर ली।

पहली प्रेमिका के पिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
जब पहली युवती के पिता को दरोगा की दूसरी शादी का पता चला, तो उन्होंने शिकोहाबाद थाने में आरोपी रजत यादव और उसके फुफेरे भाई पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन







शादी वाले दिन लगा दूसरा झटका

बृहस्पतिवार को दरोगा की दूसरी शादी होनी थी, लेकिन पहली प्रेमिका के पिता की कार्रवाई के चलते, दूसरी युवती के पिता ने भी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने पुष्टि की है कि दूसरी युवती के पिता से तहरीर मिली है, जिसमें दहेज में दिए गए रुपये वापस मांगे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




दुल्हन का पिता बोला, बेटी की जिंदगी बचा ली

थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी और वर्तमान में हापुड़ जनपद में तैनात दरोगा रजत यादव के यौन शोषण के कारनामे सामने आने के बाद वधू पक्ष के घर में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन पक्ष ने हिम्मत दिखाते हुए शादी वाले दिन ही रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि समय रहते सच्चाई सामने आ गई, अन्यथा उनकी बेटी का जीवन बर्बाद हो जाता। हर किसी ने दुल्हन पक्ष के इस साहसी फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें