फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटर नेशनल महिला क्लब सुहागनगरी द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान देने वाले डा. विजय कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
बबिता गुप्ता ने कहा कि डा. विजय कुमार गुप्ता स्वास्थ्य सेवा बेहतर प्रदान करने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। इस दौरान डा. सुप्रिया गुप्ता ने महिलाओं को स्तर कैंसर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ इससे बचाव के लिए क्या करें यह भी समझाया गया। मंजनी गुप्ता ने संगठन के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से रेखा गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुधा गुप्ता, रीता गुप्ता के साथ ही संगठन की अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।