न्यायालय परिसर के आसपास चेकिंग करती पुलिस टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस की टीम ने करीब दो घंटे तक चेकिंग की।
जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की समय-समय पर चेकिंग करने के आदेश एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष मटसेना को दिए हैं। बुधवार को एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने दबरई चौकी प्रभारी सर्वेश सिंह, एलआईयू प्रभारी और टीम के साथ जनपद न्यायालय प्रांगण के प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की।
इसके बाद न्यायालय प्रांगण में टीम ने जाकर चेकिंग की। टीम ने अधिकारियों के वाहन स्टैंड के साथ ही प्राइवेट रूप से वाहन स्टैंड संचालित करने वालों के यहां चेकिंग की। वाहनों की चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि न्यायालय में चेकिंग अभियान एलआईयू टीम के साथ किया था। उन्होंने कहा कि संदिग्धों से जरूर पूछताछ की गई थी।