फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की पूर्व संध्या से ही सजने लगीं सुहागनगरी की सुहागिनें

विज्ञापन
सदर बाजार में मेंहदी लगवाती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवाचौथ पर्व के लिए खुद को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। खरीदारी का जोश इतना है बुधवार को देर रात तक बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा भीड़ साड़ियों और गहनों की दुकानों पर दिखी। पति भी आकर्षक तोहफे लेते रहे। मेहंदी वालों ने तो एक हाथ का ही 500 रुपये तक महिलाओं से वसूला।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री मार्केट, जलसेर रोड सहित अन्य स्थानों के ब्यूटी पार्लर पर भी खासी भीड़ है। महिलाओं ने सजने संवरने के लिए पार्लर बुक किए हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए पार्लर संचालकों ने आकर्षक ऑफर भी दिए। जलेसर रोड स्थित पार्लर संचालिका वंदना गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ की एडवांस बुकिंग हो गई है।
वहीं सराफा बाजार भी देर शाम गुलजार रहे। मेंहदी लगाने वालों ने रेट बढ़ा दिए। मेंहदी लगाने वालों ने पांच गुने दाम मांगे। आम दिनों में एक हाथ पर मेंहदी 70 रुपये में लगती थी, वो मेंहदी लगाने के 150 रुपये प्रति हाथ लिए। डिजाइनर मेंहदी के 250 रुपये प्रति हाथ मांगे। शास्त्री मार्केट में मेंहदी लगाने वाले आलोक कुमार ने बताया कि रात तक 400 रुपये कीमत ली।
विज्ञापन

करवा और कलेंडर की बिक्री हुई
फिरोजाबाद। पूजा के लिए मिट्टी के करवा के अलावा धातु के करवे की खरीदारी हुई। इसके अलावा कलेंडर, चलनी और अन्य सामान खरीदा गया। शास्त्री मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
सामूहिक पूजन कार्यक्रम आर्यनगर में
फिरोजाबाद। पंजाबी समाज की महिलाओं का करवाचौथ सामूहिक पूजन आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में गुरुवार दोपहर चार बजे से किया जाएगा। यह जानकारी रेनू अरोरा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें