फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'हेलो गैंग' के पांच खतरनाक चोर: कारनामे देखकर पुलिस भी हैरान, आंखों के सामने खाते से यूं उड़ा देते पैसा

Mon, 24 Jul 2023 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ये हैं 'हेलो गैंग' के पांच खतरनाक चोर, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है। इनके कारनामे देखकर पुलिस भी हैरान है। आंखों के सामने खाते से यूं पैसा उड़ा देते हैं। 
विज्ञापन
ये हैं 'हेलो गैंग' के पांच खतरनाक चोर: कारनामे देखकर पुलिस भी हैरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है, जिनके कारनामे देखकर हर कोई हैरत में है। यह चोर एटीएम में लगे मशीन के पास एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाकर निकल जाते थे। जैसे ही कोई ग्राहक किसी कारण से पैसे निकालने में फंसता था तो एटीएम में चोरों द्वारा लगाए गए फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उन्हें बुला लेता था। इसके बाद यह शातिर चोर एटीएम से पैसे गायब कर देते थे। यह बिहार के 'हेलो गैंग' के सदस्य हैं।

विज्ञापन


आरोपी शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पकड़े गए। इनके कब्जे से 43350 रुपये, छह मोबाइल, 12 एटीएम कार्ड और एक सेंट्रो कार के अलावा एटीएम से एटीएम कार्ड निकालने, उन्हें चिपकाने आदि में प्रयोग किये जाने वाले औजार और सामान बरामद किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
विज्ञापन

 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ तहसील तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी। सुभाष तिराहे पर एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एक सेंट्रो कार में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने रात नौ बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार की घेराबंदी कर ली। कार में सवार पांचों लोगों को पकड़ कर थाने लाई। 

यह भी पढ़ेंः- एक झटके में परिवार तबाह: कहासुनी के बाद पत्नी ने फूंक दिया घर...तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर सिहर उठे लोग
 

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 43350 रुपये, 12 एटीएम कार्ड, दो सिम कार्ड, 20 फेवीक्विक, एक फेवीकोल, दो चाकू बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए हैलो गेंग के सदस्यों ने अपने नाम राहुल कुमार सिंह निवासी ग्राम बसूड़ा बालाजी कॉलोनी रोड नंबर दो थाना मानपुर जिला गया बिहार, हाल पता हरीनगर कॉलोनी जैतपुर दिल्ली, सुनील कुमार यादव निवासी ग्राम घनीता थाना फतेहपुर जिला गया बिहार बताए।  

यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
 
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ने अपने नाम गौरव कुमार निवासी तहसील गेट पश्चिमी शाक्य फोटो कॉपी की दुकान छिबरामऊ कन्नौज हाल निवासी चालीस फुटा रोड मौलरबंद थाना बदरपुर दिल्ली, शत्रुधन कुमार निवासी ग्राम नारायनपुर नरहट जिला नवादा बिहार, निरंजन कुमार निवासी ग्राम मुम्दपुर थाना फतेहपुर जिला गया बिहार बताए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें