फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने परिजन को सौंपी गुमशुदा बच्ची

Tue, 26 Sep 2023 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका । थाना एका पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा छह वर्षीय बच्ची की तलाश कर परिजन के सुपुर्द किया है। परिजनों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे नगला रंधौर निवासी प्रेम सिंह ने डायल 112 पर अपनी बच्ची के खो जाने की सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात करीब नौ बजे धान के खेत से बच्ची को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया है। बच्ची खेलते समय भैंस के पीछे-पीछे खेत में चली गई थी। वापस आने का रास्ता भूल गई। संवाद

अवैध असलहा के साथ स्वर्णकार की फोटो वायरल
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्वर्णकार की फोटो अवैध असलहा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी थाने का गैंगस्टर भी है। मोहल्ला कुरैशियान निवासी जीशान पुत्र ताज पर थाना दक्षिण के अलावा मटसैना में मारपीट, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। सोमवार शाम से जीशान का फोटो अवैध असलहा के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें