फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस फ्लैग डे’ पर झंडे को दी सलामी

विज्ञापन
पुलिस फ्लैग डे पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ‘पुलिस फ्लैग डे’ पर एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिस लाइन में पुलिस का झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1952 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। यह ध्वज पुलिस एवं पीएसी बलों द्वारा उनके शौर्य और उच्च कोटि की कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस लाइन के साथ सभी थानों में पुलिस ध्वज को फहराने के साथ सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी पर लगाया। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह के साथ पूरा स्टाफ मौजूद था।
उधर, पुलिस लाइन प्रांगण में चल रही रिक्रूट आरक्षी परीक्षा का निरीक्षण एसएसपी सचिंद्र पटेल ने किया। परीक्षा के दौरान कोई खामी दिखाई दी तो उनको सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ लाइन अजय चौहान के साथ अन्य अफसर मौजूद थे।

पुलिस लाइन में परीक्षा देते रिक्रूट आरक्षी- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें