फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान को गोली मारने के मामले में जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Aug 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांके​तिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला टीकाराम में पुरानी जमीन की रंजिश के चलते बाइक सवार दो भाइयों ने परिवार के ही वृद्ध को गोली मार दी थी। यह आरोप घायल वृद्ध के पुत्र ने लगाते हुए नसीरपुर थाने में केस दर्ज कराया था। नसीरपुर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों की तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस पीड़ित पक्ष से घटना की और जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन



नगला टीकाराम निवासी शेर सिंह अपने पिता चंदन सिंह के साथ केक लेने गए थे। पिता-पुत्र बाइक से शिकोहाबाद से अपने घर जा रहे थे। तभी नगला गुलजारी से कुछ आगे छैछापुर की ओर से बाइक सवार दो भाई रामशंकर एवं कृष्ण गोपाल आ रहे थे। शेर सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया था कि कृष्णगोपाल ने पुरानी जमीन की रंजिश के चलते गोली मार दी थी। इस घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। नसीरपुर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब पीड़ित पक्ष से पूछताछ कर घटनाक्रम की अधिक जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में अभी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें