फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सेल्समैन के साथ लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। तीनों बदमाश मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों का संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया है। इसके बाद इनको जेल भेजा गया।
रामदेव निवासी नगला जवाहर शिकोहाबाद जोकि सिरसागंज में बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। उसके साथ गांव निमखेरिया के पास पल्सर सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश बाइक और 15 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश गांव छीछामई गांव के पास मौजूद हैं।