फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, एक पैर में लगी गोली...साथी फरार; रेस्टोरेंट संचालक से की थी लूट

Sun, 09 Feb 2025 08:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रेस्टोरेंट संचालक से लूट करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान दूसरा साथी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 
विज्ञापन
क्राइम सीन का जायजा लेते एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में लगभग डेढ़ माह पूर्व रेस्टोरेंट संचालक के एक लाख रुपये लेकर फरार चल रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि दूसरा बदमाश मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी मंदिर के समीप निवासी सावंत सिंह, राधा पूनम रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। गत 20 दिसंबर को वह किसी को एक लाख रुपये देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख लिये थे। बैंक से तहसील तिराहे के बीच बदमाशों ने डिक्की में रखे हुए रुपये निकाल लिए थे। पुलिस तभी से दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी।

 

शनिवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पल्सर बाइक सवार दो बदमाश मैनपुरी रोड स्थित गिर्राज जी कोल्ड स्टोरेज के समीप मौजूद हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, विजय गोस्वामी, चमनलाल शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों में विजय कुमार, अमन अवस्थी, कौशल एवं गौरव चौधरी ने दोनों बदमाशों की घेरबंदी शुरु कर दी।
 

खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को अपना नाम राज कुमार निवासी थाना जैत आगरा बताया है। जिसके पास से तमंचा-कारतूस एवं 10.600 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश ने फरार हुए साथी का नाम संजय वर्मन निवासी जनपद इटावा बताया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने गत 20 दिसंबर को रेस्टोरेंट संचालक के एक लाख रुपये निकाल लिए थे। एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें