फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

Wed, 23 Dec 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने स्टेशन के पश्चिमी आउटर से दो बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें आरपीएफ के कंपनी कमांडर बाल-बाल बच गए। लुटेरों से लूट और चोेरी का माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

 राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी ब्रजमोहन सिंह व आरपीएफ के कंपनी कमांडर अजीत तिवारी, जगदत्त मीणा व अतुल गौतम बदमाशों की सूचना पर टीम के साथ मंगलवार शाम दिल्ली रेलखंड के पश्चिम आउटर पर पहुंचे थे। उन्हें देख दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली आरपीएफ के कंपनी कमांडर अजीत तिवारी के सिर के बगल से निकल गई। इससे टीम के होश उड़ गए। बाद में घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम भूरा सिंह उर्फ बोहरे निवासी नगला बाघ थाना शिकोहाबाद तथा दूसरे ने बबलू निवासी बड़ा कुंआ, थाना टूंडला बताया है। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस, चाकू, 260 ग्राम नशीला पाउडर, लूट के 33 सौ रुपये, मोबाइल आदि बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोपेशनाथ खन्ना ने जीआरपी व आरपीएफ की टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इन ट्रेनों हुई वारदातों का किया खुलासा
टूंडला ब्यूरो। जीआरपी प्रभारी ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने 19 अक्तूबर को वैशाली एक्सप्रेस से लाखों के आभूषण व मोबाइल लूटे थे। 21 अक्तूबर को मुरी एक्सप्रेस से एक यात्री का बैग चोरी किया था। 22 अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन 04116 में महिला की चेन तोड़ी थी। उक्त अपराधियों के विरुद्ध टूंडला व फीरोजाबाद में लूट, चोरी आदि के मुकद्दमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें