फिरोजाबाद। कई वर्षों से फरार चल रहे दो अपराधियों को थाना लाइनपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने वारंट जारी किए थे।
आपराधिक मामलों में वांछित गिरीश निवासी बालकराम की ठार के विरुद्ध अपर जिला सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में मामला विचाराधीन है। लेकिन डकैती के मामले में वांछित गिरीश लगभग सात साल से फरार था। थाना लाइनपार ने इसी गांव निवासी एक अन्य लूटकांड का आरोपी राजेश यादव का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। एसओ लाइनपार अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने मंगलवार को गांव दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।