फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हादसे को आमंत्रण दे रहा जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
ट्रांसफामर्र के तार पानी में डले होने पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के खुले तारों को नाली से ऊपर कराए जाने की मांग की है। बुधवार को प्रोफेसर कॉलोनी के लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ओम शांति आश्रम के पीछे ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है। उसके खुले तार नाली के पानी में होने के कारण किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते स्थानीय नागरिकों ने स्थायी समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से मांग की, लेकिन अधिकारियों के कोई भी कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार सूचना देने के बाद भी विभाग ने ये तार ऊंचे नहीं कराए। जिससे किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नारेबाजी करने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप फौजी, सुशील यादव, राजेश यादव, असीम विक्रम, विनय यादव, अनुराग पाठक, ओमवीर सिंह और राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें