मादक पदार्थों का निस्तारण कराती सीओ चंचल त्यागी। संवाद
- फोटो : मादक पदार्थों का निस्तारण कराती सीओ चंचल त्यागी। संवाद
फिरोजाबाद। ऑपरेशन दहन के तहत जिला पुलिस ने सोमवार को तीन थानों के 202 मुकदमों से संबंधित करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थों को वैज्ञानिक विधि से नष्ट कराया गया। जिला डीडीसी कमेटी की अनुमति के बाद सोमवार को थाना दक्षिण, उत्तर और खैरगढ़ पुलिस द्वारा जब्त किए गए माल को आगरा के एत्मादपुर स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ले जाया गया।
यहां जनपदीय कमेटी की देखरेख में गांजा, चरस और डायजापाम सहित कुल 70 किलो 573 ग्राम नशीले पदार्थों को भस्मक भट्टी में डालकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 93 लाख 91 हजार 400 रुपये आंकी गई है। सीओ साइबर अपराध चंचल त्यागी की उपस्थिति में संबंधित थाना प्रभारियों ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज के साथ माल प्रस्तुत किया, जिसके बाद विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।