फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुठभेड़ में दस हजार का इनामी शातिर लुटेरा गिरफ्तार, आगरा, कानपुर और फिरोजाबाद में दर्ज हैं मुकदमे

Sat, 10 Feb 2024 07:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दस हजार का इनामी शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ आगरा, कानपुर और फिरोजाबाद में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार दस हजार का इनामी बदमाश अनुराग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले दस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। इसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है। मुठभेड़ मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि हाईवे और अन्य स्थानों पर लोगों से लूट करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया बदमाश अनुराग उर्फ चुहिया थाना क्षेत्र के जेवड़ा गांव का रहने वाला है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसओ शैलेंद्र चौहान ने अपनी टीम के साथ उसकी घेराबंदी की। 

अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस को देखकर बदमाश ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसे दबोच लिया। इसके खिलाफ आगरा, कानपुर और फिरोजाबाद में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का लुटेरा है। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है। इस पर दस हजार रुपये का इनाम भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें