सौफीपुर के पास बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में थाना बसई मोहम्मदपुर पर केस दर्ज किया गया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ईधोन पुल से पसीने वाले हनुमान जी मंदिर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में हुई गोलीबारी में अजब सिंह निवासी नगला बिहारी, आगरा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी जितेन्द्र निवासी नगला बिहारी, आगरा को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से तीन मोबाइल एक बाइक, 2 तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें-
UP: एटा में भीषण हादसा...ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की माैके पर ही माैत; 12 लोग घायल