फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षिका से लूटा मोबाइल...बदमाशों को पुलिस ने सिखाया सबक, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस शिक्षिका से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। 
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों पर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने एक शिक्षिका से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आगरा के दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ में अजब सिंह को गोली लगने से चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा अभियुक्त जितेन्द्र गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षिका वंदना 13 सितंबर को स्कूल से लौट रही थीं। 

 
विज्ञापन

सौफीपुर के पास बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में थाना बसई मोहम्मदपुर पर केस दर्ज किया गया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ईधोन पुल से पसीने वाले हनुमान जी मंदिर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। 

पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में हुई गोलीबारी में अजब सिंह निवासी नगला बिहारी, आगरा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी जितेन्द्र निवासी नगला बिहारी, आगरा को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से तीन मोबाइल एक बाइक, 2 तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: एटा में भीषण हादसा...ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक की माैके पर ही माैत; 12 लोग घायल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें