फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-गोतस्करों में मुठभेड़: पुलिस जीप में ट्रॉला से टक्कर मारने की कोशिश की, दो गिरफ्तार, दो भाग निकले

Sat, 25 Mar 2023 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गो तस्करों को गिरफ्तार किया। हालांकि इनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों ने पुलिस जीप में ट्रॉला से टक्कर भी मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बीती रात पुलिस व गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। जबकि दो साथी भाग निकले। आरोपियों ने पुलिस रोकने पर पुलिस की जीप में ट्रॉला से टक्कर भी मारने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जीप टक्कर लगने से बच गई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रॉला एटा से शिकोहाबाद कोतवाली की तरफ आ रहा है। इस पर कोतवाल हरवेंद्र मिश्र ने टीम के साथ एटा चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी समय मुस्तफाबाद रोड की तरफ से एक ट्रॉला बंद बॉडी आता दिखाई दिया। 

दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार 

पुलिस को देख चालक ने बैरियर में टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। ट्रॉला के साथ गााड़ी में साथ चल रहे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस वालों ने घेराबंदी करके दो अपराधियों को रात 12:45 बजे पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे। 

आरोपियों के कब्जे से यह हुआ बरामद 

पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम फिरोज (26) निवासी दलेल नगर मुरारी गंज थाना अजीतमल जिला औरैया और वसीम खान उर्फ छोटे ( 31) निवासी ग्राम शेरघाटी थाना आमस जिला गया राज्य बिहार बताया। उनके कब्जे से ट्रॉला से 32 सांड और दो तमंचे, कारतूस, 64 रस्से, काटने का बांक और 6 चाकू बरामद किए। एक गोतस्कर वसीम खान उर्फ छोटे के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ट्रॉला को सीज कर दिया 

कोतवाल हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने भागे हुए साथियों के नाम भोला खान निवासी ग्राम शेरघाटी, थाना आमस, जिला गया, राज्य बिहार और कामिल, निवासी आगरा बताया है। पुलिस भागे हुए गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े ट्रॉला (कंटेनर) को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें