उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर पुलिस ने अपने मौसा के घर लाखों की चोरी कर केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश की तीर्थ यात्राओं के साथ आगरा क्लब में मौज करने वाले आरोपी सहित सुक्खा गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात लाख के आभूषण व 15 हजार नकद बरामद किए हैं। साढ़ू के बेटे ने शौक पूरे करने के लिए करीब 25 लाख के आभूषण व 11.82 लाख नकदी चोरी की थी।
जैन नगर के शिवा, रोहित और प्रांजल अभी फरार हैं। अर्नव इनके स्कूल का दोस्त है। अर्नव के अलावा बाकी सभी बेरोजगार थे। इन सभी ने अर्नव की बहन के एटीएम से 82 हजार पार कर दिए और बाद में खाता भरने के लिए घर से असली आभूषण चोरी कर नकली बनवाकर असली की जगह रखने की योजना बनाई। असली आभूषण बेचकर आरोपियों ने तीर्थ यात्राएं की थीं।
एसओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अर्नव को नशे का आदी करने के बाद घर से चोरी करवाने लगे थे। आभूषण बेचकर कुछ पैसे भी उसे दिए थे। इसके बाद वह पैसे भी नशे में खर्च करा दिए। वह सूखा नशा करते थे। इसलिए गैंग का नाम सुक्खा गैंग रख लिया। अर्नव भी उनकी बातों में आकर सुक्खा गैंग का सदस्य बन गया।