फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम के सहयोग से चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में तीन के पैर में पुलिस की गोली भी लगी। पुलिस ने तीनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा, 50 सोलर प्लेट और तमंचा बरामद किया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। पहले तो चोर सिर्फ बैटरी चोरी कर रहे थे, लेकिन उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा भी चोरी करने लगे थे। दो दिन पहले किसान नेताओं ने घटनाओं को खुलासे के लिए एसपी सिटी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया था।