फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुदगुदाती पंक्तियों से कवियों ने किया नव वर्ष का स्वागत

Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। युवाओं ने अपनी टोलिया के साथ नव वर्ष पर धमाल मचाया तो नगर के बुद्धिजीवी समुदाय द्वारा स्वागत सम्मान और साहित्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सजे हुए मंच पर मझे हुए कवियों ने अपनी पंक्तियों से नव वर्ष का स्वागत किया तो श्रोता भी आनंद से शब्दों का रसपान करते रहे।
विज्ञापन


कोरारा रोड स्थित उमंग रिसोर्ट में स्वागत अभिनंदन एवं कवि सम्मेलन में कवियों ने कविताओं से समा बांधा। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए मशहूर हास्य कवि लटूरी लट्ठने श्रोताओं को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। वहीं ओज के कवि गौरव चौहान, हास्य व्यंग्य के कवि प्रशांत उपाध्याय एवं गीतकार विष्णु उपाध्याय, अर्जुन शीतल, नमिता नमन ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. मुकेश मणिकांचन ने भी कविताओं से वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि हरिओम यादव एवं मदनपुर ब्लाॅक प्रमुख जोगेंद्र यादव का स्वागत किया गया। आयोजन कर्ता ठाकुर प्रदीप सिंह, दुर्गेश यादव, विल्सन गुप्ता, अजय यादव, सौरभ ठाकुर, अतुल दिवाकर, सर्वेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। दूसरी ओर सिरसागंज क्लब के तत्वधान में वंदना गार्डन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध हास्य कवि हेमंत पांडेय, विनोद राज योगी, कुमार चंदन और गीता सिंह गीत ने अपनी कविताओं से लोगों को हास्य के साथ वीर रस और शृंगार रस का आनंद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें