फिरोजाबाद। आरके इंटर कॉलेज कोटला में माध्यमिक विद्यालय जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को हुई।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरके इंटर कॉलेज कोटला विद्यालय के चार खिलाड़ियों, पीडी जैन इंटर कॉलेज के दो, धनीराम इंटर कॉलेज एका के तीन का चयन किया गया। प्रह्लाद राय टीकमानी सरस्वती विद्या मंदिर शिकोहाबाद के दो विद्यार्थी तथा गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, श्री वीर सावरकर इंटर कॉलेज फ़िरोज़ाबाद और प्रेमी माधव इंटर कॉलेज जसराना के एक-एक विद्यार्थी का चयनित हुए।
इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गौरव यादव ने स्वागत किया। विनोद कुमार, प्रेमलाल सिंह यादव, रविनंदन सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता कराई गई।