खिलाड़ियों के हंगामे के बीच में ही पुरस्कार वितरण समारोह को बंद करना पड़ा। खिलाड़ियों ने स्टेडियम का गेट लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा चलता रहा।
फिरोजाबाद के दाऊदयाल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़यों ने जमकर हंगामा किया। मनमानी और अनियमितता का आरोप लगाया। मुख्य गेट को बंद करके क्रीड़ाधिकारी को बंधक बना लिया। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल स्टेडियम में हुआ। शनिवार को शाम पुरस्कार वितरण समारोह था। इसमें खिलाड़ियों का आरोप है कि विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित नहीं किया जा रहा था। वहीं, ट्रैकसूट घटिया गुणवत्ता के वितरित किए जा रहे थे। जबकि अन्य जिलों में अच्छी गुणवत्ता के वितरित किए गए।
भोजन गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। इसी बात को लेकर खिलाड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बीच में ही पुरस्कार वितरण समारोह को बंद करना पड़ा। खिलाड़ियों ने स्टेडियम का गेट लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण में कुछ खिलाड़ियों को कंफ्यूजन हो गया था। इसलिए वह विरोध करने लगे। जिनका नाम विजेता सूची में नहीं था, वह भी स्वयं पुरस्कार लेकर चले गए। विरोध को देखकर पुरस्कार वितरण रोकना पड़ा। वहीं अंधेरा हो जाने की वजह से अन्य विजेताओं का चयन नहीं हो पाया। गेट आदि नहीं लगाया गया। -मुकेश कुमार, क्रीड़ाधिकारी