फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा में देरी होने के कारण बढ़ी वन विभाग की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गत पांच जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपे गए पौधों के संरक्षण को लेकर वन विभाग टेंशन में है। पौधरोपण के बाद जिले में वर्षा नहीं होने के कारण रोपे गई पौध सूख जाने का अंदेशा है। उन्हें संरक्षित करने के लिए वन विभाग ने विभिन्न विभागों से कार्य योजना तैयार करने को कहा है। पांच जुलाई को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान 29 लाख 96676 पौधे रोपे गए थे। वर्षाकाल की शुरूआत में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में करीब 22 विभागों ने सहभागिता की। इस दौरान फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों के साथ ही कम पानी में उगने वाले वानिकी श्रेणी के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

वहीं वर्षा न होने के रोपी गई पौध के संरक्षण को लेकर वन विभाग की टेंशन बढ़ गई है। वन विभाग के मुताबिक वर्षा में देरी होने के चलते रोपी गई पौध नष्ट होने की आशंका है। वन विभाग ने खुद के माध्यम से रोपे गए पौधों व बीजों को संरक्षित करने के लिए सभी छह रेंज में प्रवर्तन का कार्य तेज करने की कसरत शुरू कर दी है। साथ ही विभागीय वन रक्षकों को पौध की निगरानी व पानी लगाने जैसे कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। वृक्षारोपण अभियान के नोडल क्षेत्रीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मैने विभिन्न विभागों को पत्र जारी किए हैं। इसमें ग्राम विकास, पंचायती राज, बीएसए, कृषि एवं उद्यान विभाग को रोपे गए पौधों की सतत निगरानी के साथ ही समय-समय पर पानी उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अतिरिक्त विभागवार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें