फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने शव रखकर बेटी के लिए न्याय मांगा

Sat, 08 Oct 2016 12:41 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
थाने के सामने शव रखकर बेटी के लिए न्याय मांगा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया, आत्महत्या की तहरीर दी
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर पर मुहल्ला रामनगर पहुंचे मायका पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। चार घंटे तक शव को थाना लाइनपार के सामने रखकर कर कार्रवाई की मांग की। बाद में लोगों के समझाने पर महिला के पिता ने बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने की तहरीर दे दी।
फूल सिंह निवासी विरेरुआ सरपंच का पुरा थाना डिपनी मुरैना ने बताया कि बेटी पुष्पा का विवाह 20 वर्ष पूर्व थाना लाइनपार क्षेत्र के मुुहल्ला रामनगर निवासी हरिओम से किया था। हरिओम पुष्पा के साथ मारपीट करता था। गुरुवार रात पुष्पा की मौत होने पर वह परिवार सहित भाग गया। मुहल्ले के लोगों ने फोन पर फूल सिंह को सूचना दी। पुष्पा केे बच्चों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। फूल सिंह परिवारीजनों के साथ पुष्पा के शव को लेकर लाइनपार थाने पहुंच गया। थाने के सामने सड़क पर करीब चार घंटे तक शव को रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में कुछ लोगों द्वारा हस्तक्षेप के बाद फूल सिंह ने पुष्पा द्वारा आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायकेवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट से होगी मौत की पुष्टि
महिला पुष्पा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभय सक्सेना, थानाध्यक्ष लाइनपार

छह घंटे तक शव लेकर घूमते रहे परिवारीजन
ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा वाले पुष्पा के पिता फूल सिंह शव को लेकर छह घंटे तक घूमता रहा। पहले वह पुलिस चौकी रामनगर पहुंचा यहां पुष्पा के ससुराल पक्ष के लोगों को देखकर थाना लाइनपार आ गया। सड़क पर शव रखकर बैठ गया। राहगीरों को दिक्कत हुई तो पीड़ित परिवार ने शव पार्क में रखकर विलाप शुरू कर दिया। पुष्पा के ससुराल पक्ष के लोग से करीब दो घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद पीड़ित परिवारीजन फिर से बेटी के शव को लेकर थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। बाद में पुष्पा द्वारा आत्महत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी तब कहीं जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें