फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैदल जा रहे फोटोग्राफर को कैंटर ने रौंदा, मौत

Wed, 21 Feb 2024 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में आरआरएम इंटर कॉलेज के चौराहे से पैदल घर लौट रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंदा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने कैंटर हिरासत में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।बछगांव निवासी ललित कुमार (23) मंगलवार शाम आरआरएम इंटर कॉलेज चौराहे पर किसी काम से आए थे। काम खत्म कर वह पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि मृतक फोटोग्राफर था। वह कार्यक्रमों में फोटोग्राफर का काम करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैंटर हिरासत में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें